उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बड़ा हादसा टला: रसूलाबाद में स्टेरिंग फेल होने से हार्वेस्टर खड्ड में पलटा, तीन सुरक्षित

शुक्रवार सुबह कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में लुधौरा गांव के पास स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खड्ड में पलट गया

रसूलाबाद (कानपुर देहात)। शुक्रवार सुबह कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में लुधौरा गांव के पास स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खड्ड में पलट गया। हालांकि, हादसे में हार्वेस्टर पर सवार चालक और दो अन्य परिचालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, हार्वेस्टर शाहजहांपुर से कालपी की ओर जा रहा था। सुबह अचानक लुधौरा गांव के पास हार्वेस्टर की स्टेरिंग फेल हो गई। चालक नियंत्रण खो बैठा और मशीन तेजी से सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी और पलट गई।

हार्वेस्टर के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से हार्वेस्टर के केबिन में फंसे चालक और परिचालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

गनीमत रही कि पलटने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस घटना से मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button