कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,तीन घायल

एक की हालत नाजुक,भेजा गया जिला अस्पताल,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों में एक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसा भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर लेन पर डींग से देवीपुर के मध्य शाम करीब 4.20 बजे हुआ।जानकारी के मुताबिक बरौर थाना क्षेत्र के कैलई गांव निवासी 35 वर्षीय इमरान व 59 वर्षीय इशाक अली बुधवार शाम बाइक से कहीं जा रहे थे।

देवीपुर और डींग के मध्य उनकी बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटना का शिकार हो गई।हादसे में सड़क पर पैदल चल रहे मीनापुर गांव निवासी प्रेम नारायण संखवार व मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी छोटे शंकर बुरी तरह घायल हो गए।वही बाइक सवार इमरान व बाइक में पीछे बैठे इशाक को भी गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही देवीपुर चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां पर बाइक सवार इमरान की मौत हो गई तथा छोटे शंकर की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस दिवस,शिक्षकों ने दी बधाई

Related Articles

AD
Back to top button