कानपुर देहात: पीएम श्री विद्यालय बाढ़ापुर के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में दिखाई नृत्य कला की प्रतिभा
बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि और अभिव्यक्ति में सहायक है इस प्रकार का मंच : एसआरजी अनन्त
कानपुर देहात। विकासखंड अकबरपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय बाढ़ापुर के बच्चों ने 80 और 90 के दशक के गानों पर नृत्य कर वार्षिकोत्सव में धूम मचाई। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ जनपद के एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि और स्वयं को प्रस्तुत कर पाने की क्षमता का विकास इसी प्रकार के मंचों के माध्यम से होता है।
विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों का प्रतिफल ही है कि छात्र इतने अच्छे से अपनी प्रतिभा का मंचन कर पाए। अभिभावकों का भी दायित्व है कि विद्यालय समय के पश्चात बच्चा घर के वातावरण, टीवी, मोबाइल और समाज से क्या सीख रहा है इसका विशेष ध्यान रखें।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन यादव ने किया। मानसी, दिव्यांशी, सोनाक्षी, भूमि, काव्य, अभी, वैष्णवी और कनक आदि बच्चों ने मोबाइल बिना चैन कहां रे गाने पर प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष गुड्डू श्रीवास्तव, सभासद अमृता कुशवाहा, प्रथम संस्था से संदीप यादव, कंचन यादव, सुमन यादव, सुरेखा यादव, दिनेश चन्द पाठक, दिव्या सक्सेना, उमा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकारी और सैकड़ो की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस दिवस,शिक्षकों ने दी बधाई



