कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

साक्ष्य जुटाने पहुंची फोरेंसिक टीम, जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बुधवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान प्रमोद कुमार की 19 वर्षीय पुत्री दीक्षा उर्फ अल्का के रूप में हुई है।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री दीक्षा उर्फ अल्का ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर की छत में लगे कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमिता वर्मा,एस आई रंजीत कुमार ने तत्काल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।

घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिवार में शोक छाया हुआ है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: पीएम श्री विद्यालय बाढ़ापुर के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में दिखाई नृत्य कला की प्रतिभा

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button