कानपुर देहात में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के बाद घर लौटने पर मौत हो गई।बुधवार को परिजनों ने थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने तथा आरोपी बाइक चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है

- पुलिस कार्यवाही में जुटी
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के बाद घर लौटने पर मौत हो गई।बुधवार को परिजनों ने थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने तथा आरोपी बाइक चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।थाना क्षेत्र के अनंतपुर धौंकल गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बुधवार को तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनके भाई फूलसिंह 65 वर्ष 10 फरवरी की शाम करीब सात बजे मंगलपुर के एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह मोपेड से घर लौट रहे थे।
तभी चंद्कुरा गांव के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रही एक तेज रप्तार अपाचे मोटरसाइकिल ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में फूलसिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए झींझक सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले आए।बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई।परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने तथा दोषी चालक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- पुखरायां सीएचसी में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर दवा वितरण



