पुखरायां सीएचसी में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर दवा वितरण
पेट के कीड़ों से बचाव के लिए किया गया जागरूक

पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान कुल 105 लोगों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई तथा पेट के कीड़ों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।
इनमें 36 पुरुष,63 महिलाएं तथा 06 बच्चे शामिल हैं।कार्यक्रम में चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान का विशेष योगदान रहा जिनके मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।इस मौके पर डॉक्टर गोविंद प्रसाद,डॉक्टर आरती सिंह,डॉक्टर केदारनाथ वर्मा,डॉक्टर विश्वजीत,फार्मासिस्ट अजय शुक्ला,डाटा ऑपरेटर संदीप सचान,संजय कुमार भारती आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं,पुरुषों,बच्चों को कृमि नाशक दवा वितरित की।चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान ने बताया कि पेट के कीड़े बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करते हैं।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर कृमि नाशक दवा अवश्य दिलाएं।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता,साफ सफाई और स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।यह कार्यक्रम समस्त स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



