उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में युवक की मौत,अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान सट्टी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी महेश बाबू के 22 वर्षीय पुत्र प्रभात गौतम के रूप में हुई है।प्रभात मंगलवार को अपने घर से अपनी मौसी के घर रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव जा रहा था।सवारी से उतरकर पैदल जाते समय एक बाइक सवार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button