कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत,तीसरा गंभीर

घायल को भेजा गया हैलट, रूरा शिवली रोड पर हुआ हादसा

Story Highlights
  • तेज रप्तार ट्रेलर से टकराई अपाचे बाइक
  • तिग़ाई रूरा से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे बाइक सवार
  • परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो चुकी।जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान रूपेंद्र पाल 32 वर्ष और अनुराग पाल 32 वर्ष के रूप में हुई है।घायल की पहचान सुमित पाल 30 वर्ष के रूप में हुई है।हादसा शनिवार देर रात रूरा शिवली रोड पर उस समय हुआ जब अपाचे बाइक सवार जुगराजपुर शिवली निवासी तीन युवक तिगाईं रूरा से एक निमंत्रण से लौट रहे थे तभी शिवली की ओर से आ रहे 22 चक्का ट्रेलर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अन्य दो घायलों को रूरा सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल से उन्हें गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड दिया।

जबकि तीसरे युवक का उपचार अभी जारी है।रूपेंद्र पाल को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।जबकि अनुराग पाल ने हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया।वहीं घायल सुमित पाल का इलाज अभी भी हैलट अस्पताल में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घायल को उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: शाहजहांपुर में पाल,बघेल,धनगर महासभा का भव्य होली मिलन समारोह

Related Articles

AD
Back to top button