कानपुर देहात: शाहजहांपुर में पाल,बघेल,धनगर महासभा का भव्य होली मिलन समारोह
श्याम कुंवर वाटिका में लोगों ने अबीर गुलाल लगा दीं शुभकामनाएं

- फूलों की होली से दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश
पुखरायां। कानपुर देहात के विकासखंड अमरौधा के शाहजहांपुर कस्बे के श्याम कुंवर वाटिका में शनिवार को पाल,बघेल,धनगर महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का आयोजन समाजसेवी देवराज सिंह बघेल व प्रधान प्रतिनिधि गोविंद पाल के द्वारा किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला।कार्यक्रम का शुभारंभ माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अवधि गीतों में लोगों ने उत्साह दिखाया।इसके अतिरिक्त क्षेत्र के कई युवा कलाकारों ने भी संस्कारिक प्रस्तुतियों दीं जिससे कार्यक्रम में विविधता आई।कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।आयोजक देवराज सिंह बघेल प्रबंधक शिक्षण संस्थान ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत सम्मान किया।समारोह में फूलों की होली खेली गई जिसके माध्यम से आपसी,प्रेम,सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।
रंग बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच लोगों ने इस आयोजन का आनंद लिया।समारोह को संबोधित करते हुए देवराज सिंह बघेल ने कहा कि होली आपसी,प्रेम,सौहाद्र और एकता का प्रतीक है।ऐसे आयोजन क्षेत्र में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।प्रधान प्रतिनिधि गोविंद पाल ने कहा कि होली मिलन समारोह जैसे आयोजनों से समाज में आपसी वैमनस्यता समाप्त होती है और लोगों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण फाग एवं लोकगीतों की धुनों पर थिरकते नजर आए।आयोजकगण पूरे समय अतिथियों को जलपान कराने एवं फाग गायकों का उत्साहवर्धन करने में लगे रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पाल बघेल धनगर महासभा के मंडल अध्यक्ष उदय पाल ने की तथा संचालन शिक्षक महेंद्र पाल ने किया।
इस मौके पर विकास पाल,युवा समाजसेवी पवन राजा,बनारसी बाबू पाल,कमलेश पाल बाबा जी,डॉक्टर उदय पाल,पप्पू पाल प्रधान मऊ,चंद्रशेखर प्रधान गौरीकरन,सुजीत कटियार प्रधान कुंवरपुर,प्रेम पाल प्रधान अंगदपुर,शिवपाल प्रधान बिहारी,संदीप यादव प्रधान स्वरूपपुर,नरेंद्र पाल पूर्व प्रधान पचलख,प्रबंधक अनिल पाल,सुरेश पाल जिला प्रभारी पाल बघेल धनगर महासभा,सर्वेश पाल,विवेक पाल एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष पैलावर,विवेक पाल एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष महासभा,मनोज पाल,सर्वेश पाल,अर्जुन सिंह नायक, ज्ञान सिंह पाल,दिनेश पाल,अनिल पाल,मुलायम सिंह यादव,देव सिंह पाल बीडीसी,अशोक पाल,दशरथ यादव,अजय यादव,आशीष पाल,दिगंबर पाल,सुधीर पाल,चंद्रभान सिंह पाल नौबादपुर,सुंदर सिंह पाल,समाजसेविका आदेश कुमारी नायक,ममता पाल,अन्नपूर्णा,अखिल सिंह पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: यूपी पुलिस एसआई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद



