कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के प्रथम चरण 9 से 15 मार्च तक प्रस्तावित शिक्षक की पाती कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष आदि को डाक द्वारा पोस्ट कार्ड भेज टेट अनिवार्यता से मुक्ति हेतु अनुरोध किया गया। शिक्षक नेताओं का कहना था कि नौकरी के समय जब सभी अर्हता शिक्षकों ने पूरी की तो बाद में उन पर नया नियम लागू करना किसी प्रकार से न्याय संगत नहीं है।

शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री को पत्र भेज इस अन्याय पूर्ण कानून को समाप्त करने और वरिष्ठ शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की बात कही। शिक्षकों का तर्क है कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य करना अनुचित है। उन्होंने तर्क दिया कि जब इन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी तब टीईटी लागू नहीं था। उस समय उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित सभी योग्यताएं पूरी की थीं तो बाद में उन पर नया नियम लागू करना किसी प्रकार से न्याय संगत नहीं है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

महासंघ के घटक दल के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के जिलाध्यक्ष एल.बी. सिंह, जिला मंत्री अशोक कुमार शुक्ला, अटेवा के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, विशिष्ट बीटीसी के जिलाध्यक्ष राहुल सुमन, विनीत कुमार मिश्रा अध्यक्ष (टीएससीटी), जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव, अंतर्जनपदीय वेलफेयर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह सेंगर सहित महासंघ के सभी पदाधिकारी साथ ही साथ महेंद्र कटियार, रामेंद्र सिंह, श्रीनारायण, अंजू सचान, सरिता मिश्रा, दीपिका वर्मा, देवेंद्र सिंह सचान, सुशील कुमार, सचिन, नीलम श्रीवास्तव, शैलेश द्विवेदी, रामनिवास तिवारी जिला उपाध्यक्ष (राजपुर), सुरेंद्र कटियार संयुक्त मंत्री (राजपुर), अचलेश मिश्रा मंत्री राजपुर, आशीष राजपूत अध्यक्ष (संदलपुर), रामेंद्र सिंह, विवेक कटियार, महेंद्र यादव, अजीत कुमार, शीतला प्रसाद, रजत सिंह, अवधेश कटियार, रश्मि सोनकर, रेणु कुशवाहा, रामसेवक पाल अध्यक्ष (झींझक), धर्मेंद्र सिंह, संजय पाल, सुशील द्विवेदी अध्यक्ष (रसूलाबाद) मीरा सोनकर मंत्री, सत्येंद्र सविता कोषाध्यक्ष, प्रवीण अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदित्य त्रिवेदी, नागेंद्र कुमार, सुरेश कमल अध्यक्ष (डेरापुर) सुरेश राठौर (मंत्री) राजेश यादव (अध्यक्ष) अकबरपुर, गोविंद रावत मंत्री सतीश यादव अध्यक्ष (अमरौधा) मुकेश कुमार बाजपेई अध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष मैंथा, विनय शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अनिल कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, राजू यादव, रूपेंद्र सिंह, मनीष अरोड़ा, अर्चना शर्मा, किरन, सीमा यादव, संजय यादव, मोहम्मद खालिद, दीप्ति त्रिपाठी, दीप्ति त्रिवेदी, दीपिका यादव, रामलली, संगीता यादव, देवेंद्र शुक्ला, पूजा शर्मा, चयनिका सिंह, पूजा सेंगर, मनोज मिश्रा, शैलजा त्रिवेदी सहित सैकड़ो की संख्या में विभिन्न विकासखण्डों के शिक्षकों/शिक्षिकाओं ने टेट की अनिवार्यता के विरोध में पोस्टकार्ड एवं ईमेल के माध्यम से अपने विचार भेजे।

ये भी पढ़े-  रामस्वरूप ग्राम उद्योग महाविद्यालय में खेल महोत्सव का समापन, नरगिस और ओमप्रकाश ने मारी बाजी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button