कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार मां,बेटे की मौत 

परिजनों में मचा कोहराम, चालक फरार, शिवली के कल्याणपुर रोड पर हुआ हादसा

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां,बेटे की मौत हो गई।हादसा शिवली कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर रोड पर बागपुर गांव के समीप एशियन इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ।जहां पर बीती सोमवार की रात्रि एक तेज रप्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी।हादसे में स्कूटी सवार मां,बेटे की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मैथा तहसील क्षेत्र के साहसी भरती गहलों गांव निवासी शैलेन्द्र उर्फ सत्यम उर्फ छोटू 25 वर्ष और उनकी मां केशकली 48 वर्ष के रूप में हुई है।शैलेन्द्र गहलों बाजार में रमाकांत सुंदरलाल इंटर कॉलेज के सामने एक बुक स्टाल चलाते थे।सोमवार को वह कानपुर से दुकान का सामान लेने गए थे।

देर रात वह अपनी मां के साथ स्कूटी से घर वापस लौट रहे थे अभी वे शिवली कल्याणपुर रोड पर बागपुर गांव के पास एशियन इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने पहुंचे ही थे कि शिवली की ओर से आ रही एक तेज रप्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो स्कूटी को घसीटते हुए एक खड्ड में जा गिरी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे में मां,बेटे की मौत हुई है।स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया है।पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button