कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस ने साइबर ठगी के 10,000 रुपये कराए वापस

कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्र के निर्देशन में, जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Story Highlights
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के झांसे में आकर महिला हुई थी धोखाधड़ी का शिकार, शिवली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कानपुर देहात: कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्र के निर्देशन में, जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

शिवली थाना क्षेत्र के अवध नगर निवासी कमला देवी के साथ 10 मई 2025 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर आकर आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा दिया और उनके खाते से एईपीएस (AEPS) के माध्यम से 10,000 रुपये निकाल लिए। कमला देवी ने उसी दिन यह शिकायत एनसीआरपी पोर्टल (NCRP portal) पर दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही, शिवली पुलिस की साइबर सेल हेल्प डेस्क ने त्वरित जांच और कार्रवाई शुरू की। पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि शिकायतकर्ता कमला देवी के धोखाधड़ी से निकाले गए पूरे 10,000 रुपये उनके खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से खुश होकर कमला देवी ने शिवली पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

पुलिस ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि यदि उनके खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलता है, तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button