कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नाबालिक से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेल

सिकंदरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई एक नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्यवाही से अपराध जगत में सनसनी फैल गई है।घटना 17 दिसंबर 2025 को घटित हुई थी।18 दिसंबर को पीड़िता के पिता ने डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी अनुज कुमार उर्फ लल्लू के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना सिकंदरा में रिपोर्ट कराई थी।पुलिस ने पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए पीड़िता किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में जुट गई।

मामले में विवेचना उपरांत साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म की धारा में बढ़ोत्तरी की गई।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस ने गुरुवार करीब 12.05 बजे  मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर फरार चल रहे आरोपी अनुज कुमार उर्फ लल्लू को बिरहाना पुल के नीचे से दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सिकंदरा में मामूली विवाद में पिता पुत्र पर फावड़े से हमला,हालत गंभीर


 

 

Related Articles

AD
Back to top button