कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,चालक समेत चार घायल

एक की हालत गंभीर,भेजा गया  हैलट, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

कानपुर देहात: जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद बेला रोड पर गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसा मिश्रा पेट्रोल पंप के पास हुआ।हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जिसे उपचार के लिए कानपुर हैलट रेफर किया गया है।घटना तब हुई जब ऑटो चालक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया।घायल ऑटो चालक की पहचान रसूलाबाद के मलिखानपुर निवासी शोबिन अली 30 वर्ष के रूप में हुई है।वह रसूलाबाद से सवारियां भरकर याकूबपुर जा रहे थे।ऑटो में याकूबपुर निवासी दो सगी बहनें शीतल और झलक सवार थीं जो रसूलाबाद से कोचिंग पढ़कर लौट रही थीं।

उसरी निवासी शिवम् वर्मा 22 वर्ष भी उसी ऑटो से अपने गांव जा रहे थे।बताया जा रहा है कि मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने घायलों का उपचार किया।घायलों में शिवम् वर्मा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

 


ये भी पढे-  हमीरपुर से बांदा तक फैला था जाल; भोगनीपुर पुलिस ने आधी रात को घेराबंदी कर पकड़े 3 शातिर, बरामद माल देख उड़ गए होश!


 

Related Articles

AD
Back to top button