कानपुर देहात में 4 पीसीएस अफसरों की नई तैनाती, डीएम ने जारी किए आदेश
जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए चार पीसीएस (PCS) अधिकारियों को नई तैनाती सौंप दी है

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए चार पीसीएस (PCS) अधिकारियों को नई तैनाती सौंप दी है। जिलाधिकारी द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, प्रद्युम्न कुमार (उप जिलाधिकारी मुख्यालय) को मैथा तहसील में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर नीरज गौतम को अकबरपुर तहसील में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह यादव को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मुख्यालय (प्रथम) के साथ-साथ जनपद के आहरण एवं वितरण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि मोहम्मद इरफान उल्लाह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (द्वितीय) का कार्यभार दिया गया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर मुख्यालय को सूचित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।



