कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मेहनत हमारी और मुनाफा तुम्हारा” अब यह बिल्कुल नहीं चलेगा, औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में मजदूरों की हड़ताल शुरू

जब तक पूरा वेतन नहीं- तब तक चलेगी हड़ताल,फैक्ट्री गेट पर हंगामा

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात का औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर उसे समय ग्रेटर नोएडा की याद ताजा करने वाला साबित हुआ जब एक बड़ी फैक्ट्री के मजदूर बाहर आकर हंगामा करने लगे,उनका कहना है कि खून पसीना हमारा और मुनाफा तुम्हारा जो अब आगे नहीं चल पाएगा, हमें सरकार द्वारा घोषित पूरी मजदूरी दी जाए जिसमें किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पता चला है कि कानपुर देहात जनपद मुख्यालय के अति निकट औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में अचानक अरविंद फुटवियर में काम कर रहे मजदूर सड़क पर निकले और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि हम सबको पूरी मजदूरी दी जानी चाहिए जो सरकार द्वारा निर्धारित की गई है।

हालांकि इस औद्योगिक क्षेत्र में अभी कोई मजदूरों का संगठन सक्रिय नहीं है तो भी ऐसा लगता है कि प्रदेश के औद्योगिक नगर ग्रेटर नोएडा में हुए श्रमिक आंदोलन की तर्ज़ पर उक्त इकाई के मजदूर अचानक अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतर आए जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और अधिकारी फैक्ट्री की ओर पहुंचकर समझाने-बुझाने लगे किन्तु बात नहीं बनी । खबर लिखे जाने तक प्रशासन और प्रबंधन के बीच में वार्ता चल रही है।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: बरौर में नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश ने सुनीं शिकायतें,निस्तारण के दिए निर्देश


 

 

Related Articles

AD
Back to top button