कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मैथा विकासखंड के निहुटा गौ संरक्षण केंद्र की बदहाली पर बरसे सीडीओ 160 लाख के प्रोजेक्ट में मिलीं खामियां

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत निहुटा में निर्मित वृहद गौ सरंक्षण केंद्र अन्ने-प्रथम एवं अन्ने-द्वितीय का किया निरिक्षण, दिए निर्देश

कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत निहुटा में निर्मित वृहद गौ सरंक्षण केंद्र अन्ने-प्रथम एवं अन्ने-द्वितीय का औचक निरिक्षण किया। वृहद गो संरक्षण केंद्र 160.12 लाख की लागत से बनाया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर है।

निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुल स्वीकृत लागत का उपयोग करते हुए इससे टीनशेड का कार्य, आफिस और भूसा गोदाम का कार्य, 04 कैटिल शेड, चरही एवं बोरिंग का कार्य कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बनायीं गयी चरही का लेबल अत्यधिक नीचे है जिस कारण संरक्षित पशुओं को भूसा इत्यादि खाने में समस्या उत्पन्न होने की संभावना है अत: इसे शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाए। टीनशेड के नीचे का लेबल कम है इससे बरसात में जलभराव होने की संभावना है अत: उसमें मिट्टी का भराव कराया जाये जिससे बरसात के समय जलभराव न हो।

उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यमानक के अनुरूप ही कराये जायें जिसमें लापरवाही न बरती जाये। वहीँ मुख्य मार्ग से गौशाला तक के जाने का रास्ता बहुत ही अस्त व्यस्त है जिसे तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गौशाला के निकटस्थ जमीन का चिन्हांकन करवाते हुए हरे चारे की बुआई से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाएं शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाए ताकि भविष्य में गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला के चारो तरफ वृक्षारोपण करवाते हुए तार फैंसिंग कर दी जाई ताकि रात्रि में कोई भी आवारा जंगली जानवर गौशाला में प्रवेश न हो सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि उक्त समस्यों का तत्काल समाधान करवाते हुए स्थिति से अवगत कराया जाए। निरिक्षण के समय मौके पर अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार, कार्यदायी संस्था के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: सीडीओ विधान ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की टंकी का किया निरिक्षण, दिए निर्देश

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button