कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सीडीओ विधान ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की टंकी का किया निरिक्षण, दिए निर्देश

पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण हो एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए:- विधान जायसवाल

कानपुर देहात: जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  बड़ी खबर: बिजली उपभोक्ताओं की बड़ी जीत; अब जबरन नहीं थोपे जाएंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

 

Related Articles

AD
Back to top button