कानपुर देहात: मैदान के सुल्तान: पीएम श्री प्रतियोगिता में विरोहा और भदेसा के जांबाजों का डंका
सम्मान पाकर खिले विजेता खिलाड़ियों के चेहरे

कानपुर देहात: पीएम श्री विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रकाश द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया।
इसके बाद सभी विद्यालयों के छात्रों द्वारा बैंड की धुन पर मार्च पास्ट करते हुए ध्वज को सलामी दी गई। आयोजित प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग खो खो में विरोहा,अमरौधा ने रोशनमऊ, अकबरपुर टीम को हराया वहीं बालिका वर्ग में विरोहा,अमरौधा ने खोजा फूल ,राजपुर पर विजय हासिल की।
बालक वर्ग कबड्डी में भदेसा सरवनखेड़ा ने विरोहा अमरौधा पर विजय हासिल की। बालिका वर्ग कबड्डी में देरी, डेरापुर की टीम ने शिवली रामपुर,मैथा को हराया। बालक वर्ग 100मीटर दौड़ में रोशनमऊ अकबरपुर के सिद्धार्थ ,200 मीटर में रोशनमऊ अकबरपुर के हर्षित,400 मीटर में संदेसा,सरवनखेड़ा के विकास प्रथम रहे। बालिका वर्ग दौड़ में विरोहा अमरौधा की बालिकाओं का दबदबा रहा। 100 मीटर में कोमल,200 मीटर में लाडली व 400 में नेहा तीनों दौड़ में विरोहा,अमरौधा की बालिकाएं प्रथम रहीं।
लंबी कूद बालक वर्ग में भदेसा सरवनखेड़ा के विकास व बालिका वर्ग में विरोहा अमरौधा की सोनी प्रथम रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि द्विवेदी ने किया। विजेता बच्चों को जिला समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण सौरभ श्रीवास्तव, दिनेश बाबू, प्रताप भानु सिंह गौर, अंकुर मिश्रा,मनोज गौतम, हरेन्द्रशंकर, जफर अख्तर, कपिल कटियार,नुशरत,भूप सिंह पंकज,अरूण,पवन,प्रखर, कन्हैया लाल,राजकुमार ,संदीप , अरविन्द आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े-



