कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

कानपुर देहात: यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त, 133 वाहनों का चालान और एक वाहन सीज

जनपद में अपराध नियंत्रण और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मंगलवार 13 जनवरी 2026 को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस ने कुल 133 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया और एक वाहन को सीज कर दिया।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, एक बाइक पर तीन सवारी बैठाने, हेलमेट का प्रयोग न करने और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों की सघन चेकिंग की। पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि नियमों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यवाही के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। प्रशासन के अनुसार यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Related Articles

AD
Back to top button