कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात- यूपी पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा: एएसपी आलोक प्रसाद ने परखी सुरक्षा, दिए सख्त निर्देश

परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, एएसपी ने किया केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण

कानपुर देहात में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। आगामी 8 से 10 जून 2026 तक आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा के मद्देनजर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक प्रसाद ने अकबरपुर और भोगनीपुर थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और ड्यूटी में तैनात पुलिस बल व स्टाफ की सतर्कता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एएसपी आलोक प्रसाद ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या नकल को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपदीय पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और सतत निगरानी रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाई जा रही है। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात-बिखरे परिवारों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के प्रयास से 4 दंपतियों में हुआ समझौता


Related Articles

AD
Back to top button