कानपुर देहात: रनिया में परिवार को बंधक बना लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा
पीड़ित राजन की तहरीर पर रनिया पुलिस ने धारा 309(6) के तहत दर्ज किया मुकदमा।

रनिया। रनिया कस्बा में बीती रात हथियार बंद बदमाशों ने टाइल्स कारीगर के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना में रनिया पुलिस ने पीड़ित राजन की तहरीर पर धारा 309(6) लूट (डकैती, डाका) का मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना के बाद परिवार में डर और दहशत का माहौल है। इधर के बाद सायं 6 बजे घटनास्थल पर सदर सीओ संजय कुमार सिंह का पहुंचे और घटना के संबंध में एसओ दिनेश कुमार गौतम तथा परिजनों से जानकारी ली।
पीड़ित के परिजनों ने एसओ से लगाई सुरक्षा की गुहार
रनिया। लूट/ डकैती की घटना के बाद परिजनों में डर और दहशत का माहौल है। जाते-जाते अज्ञात बदमाशों ने धमकी दी थी कि अगर घटना के बारे में पुलिस या पत्रकारों को बताया तो देख लेंगे। जिसको लेकर पीड़ित परिवार डरा हुआ है और अपनी सुरक्षा को लेकर एसओ दिनेश कुमार गौतम से चिंता जताई तथा सुरक्षा की मांग की।
ज्वेलर्स की दुकान में किया चोरी का प्रयास
रनियां। पामा रोड पर बदमाशो ने घटना को अंजाम को देने के बाद उन्होंने बाजार रोड में एक ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचे। इसके बाद दुकान के बाहर लगे कमरे को तोड़कर ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद नाकाम रहे बदमाशो ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया।
छह बजे के बाद घटना स्थल पहुंची फॉरेसिक टीम
रनियां। घटना के बाद सुबह करीब 4 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल भी की। घायल का निजी अस्पताल में इलाज भी कराया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि शाम छह बजे तक फॉरेसिक टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची। साढ़े छः बजे फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल के साथ साक्ष्य एकत्र किए।



