कनक प्रेरणा सेवा समिति की एक बैठक आयोजित
विकासखंड मलासा के अंतर्गत बहमनौती स्थित पंचायत भवन में कनक प्रेरणा सेवा समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमे वहां मौजूद महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण लेने हेतु प्रेरित किया गया।

पुखरायां,अमन यात्रा । मंगलवार को विकासखंड मलासा के अंतर्गत बहमनौती स्थित पंचायत भवन में कनक प्रेरणा सेवा समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमे वहां मौजूद महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण लेने हेतु प्रेरित किया गया।
ये भी पढ़े- एआरपी अकबरपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों की जांच पड़ताल की
विकास खंड के बहमनौती गांव स्थित पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में कनक प्रेरणा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया वहीं बैठक में मौजूद महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात महिलाएं स्वावलंबी बन सकें तथा स्वरोजगार अपना सकें।इस मौके पर कनक प्रेरणा सेवा समिति के कोषाध्यक्ष अभिनव सचान जिला प्रभारी हरि मिश्रा ब्लॉक प्रभारी मुदित वर्मा समाजसेवी रानू सचान सहित महिलाएं भी मौजूद रहीं।



