कानपुर देहात: रसूलाबाद में लेखपाल के सेवानिवृति पर सम्मान समारोह,दी गई भावभीनी विदाई
समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

कानपुर देहात: रसूलाबाद तहसील में तैनात लेखपाल मुस्तफा हुसैन के सेवानिवृत होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसीलदार संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रायस मिल एसोसिएशन व जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी हाजी फैजान खान,नायब तहसीलदार आर पी राजपूत,नायब तहसीलदार बार एसोसिएशन अध्यक्ष आर पी राजपूत,पूर्व अध्यक्ष बलराम सिंह,महेंद्र पाल सिंह,सोहेल अहमद,इमरान अहमद,राजा टेलर,सिराज मंसूरी,अंसार खान,हनीफ अहमद,क्षेत्रीय कानून गो,लेखपाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान समेत अतिथियों ने लेखपाल मुस्तफा हुसैन का अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।वक्ताओं ने लेखपाल मुस्तफा हुसैन के लंबे सेवाकाल की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मुस्तफा हुसैन ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी,निष्ठा और कर्त्तव्यपरायणता के साथ राजस्व विभाग की सेवा की।उनके कार्य व्यवहार व सरल स्वभाव को हमेशा याद रखा जायेगा।तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मुस्तफा हुसैन जैसे कर्मठ कर्मचारी विभाग की रीढ़ होते हैं और उनका अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणाश्रोत है।लेखपाल संघ की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया।सभी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लेखपाल मुस्तफा हुसैन के स्वस्थ, सुखद और सफल सेवानिवृत जीवन की कामना की।



