उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में भीषण सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, कानपुर हैलट रेफर

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालू नहर पुल के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है

रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालू नहर पुल के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद क्षेत्र के कसमंड़ा गांव निवासी दो युवक बाइक से रसूलाबाद की तरफ जा रहे थे। लालू नहर पुल के समीप सामने से आ रही दुग्ध डेरी की तेज रफ्तार पिकअप से उनकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।

हादसा देखते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। रसूलाबाद कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना के बाद पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button