उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में एक रात में दो घरों में चोरी

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के खल्ला गांव में बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दी।पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है 

Story Highlights
  • चोरों ने उड़ाए नगदी समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात
  • इलाके में दहशत
  • ग्रामीणों ने की जल्द खुलासे की मांग
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के खल्ला गांव में बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दी।पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना दीपक कुमार के घर हुई।दीपक के मुताबिक बीती शनिवार की रात जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे तभी अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में प्रवेश कर गए।चोरों ने तीन सोने की अंगूठियां,एक सोने की चेन और 10 हजार रुपए नगद पार कर दिए।घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।उसी रात गांव के ही सुमित नारायण के घर भी चोरी हुई।चोरों ने उनके घर से एक सोने का हार,एक मंगलसूत्र,एक सोने की अंगूठी,तीन चांदी की अंगूठियां,एक जोड़ी सोने की टॉप्स,एक जोड़ी झाले,एक चांदी की कमर करधनी,एक जोड़ी पायल,एक जोड़ी तोड़िया और 32 हजार रुपए नगद पार कर दिए।घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गस्त बढ़ाने तथा तत्काल इन चोरी की वारदातों का खुलासा करने की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की जांच की जा रही है।जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button