कानपुर देहात: रसूलाबाद में पुरानी हड्डी मिल में मिला लापता युवक का शव,फैली सनसनी
हत्या की आशंका,परिजनों में मचा कोहराम
थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत बैरगरा बंबा के पास हड़्डी मिल के हौस में एक युवक का शव मिलने के प्रकरण में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद श्री आलोक कुमार द्वारा दी गयी बाईट । @Uppolice @adgzonekanpur @igrangekanpur pic.twitter.com/HUqNhcEg0C
— Kanpur Dehat Police (@kanpurdehatpol) April 28, 2026
- पुलिस जांच में जुटी
रसूलाबाद।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बा स्थित बैरगरा बंबा के पास एक पुरानी हड्डी मिल में मंगलवार को एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि रसूलाबाद कस्बे में पुरानी हड्डी मिल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई।
घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार,कोतवाल शिवनारायन सिंह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की।मृतक की पहचान वार्ड नंबर 10 कबीर नगर रसूलाबाद निवासी स्वर्गीय मुन्ना खान के 28 वर्षीय पुत्र असद हुसैन के रूप में हुई।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।मामले की गहनता से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात: झींझक में मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 11 नमूने सील



