कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: झींझक में मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 11 नमूने सील

पनीर, खोया और पेड़ा के सैंपल्स जांच के लिए लैब भेजे, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

Story Highlights
  • मानक के अनुरूप सफाई न मिलने पर जारी हुई सुधार सूचना, कठोर कार्रवाई की चेतावनी

कानपुर देहात। जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में झींझक क्षेत्र में मिली शिकायतों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को कई मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्यवाही के दौरान टीम ने कुल 11 नमूने संग्रहित कर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

प्रमुख दुकानों पर हुई सघन जांच

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने झींझक के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर धावा बोला। कार्यवाही के दौरान:

  • मेसर्स राजेश स्वीट्स: यहाँ से पनीर, दूध और पेड़ा के नमूने लिए गए।

  • माँ वैष्णो मिष्ठान भण्डार: यहाँ से पनीर, छेना और खोया के सैंपल भरे गए।

  • माँ शारदा स्वीट हाउस: यहाँ से पनीर और खोया की जांच की गई।

  • काजल स्वीट्स व श्री राम मिष्ठान: यहाँ से भी पनीर और खोया के नमूने सील किए गए।

लापरवाही पर सुधार सूचना जारी

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राम अवतार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता और मानकों से संबंधित कई कमियां पाई गईं। इसके आधार पर संबंधित दुकानदारों को सुधार सूचना (Improvement Notice) जारी की गई है। यदि निर्धारित समय में कमियों को दूर नहीं किया गया, तो नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कठोर कार्यवाही की जाएगी। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट पाए जाने पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़े-  kanpur dehat news : शादी के महज 45 दिन बाद टूटी सांसों की डोर, फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

Related Articles

AD
Back to top button