कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़ देख जिला प्रशासन अलर्ट पूर्ति निरीक्षकों ने मारा छापा

ई-केवाईसी और मोबाइल अपडेट के लिए लग रही लंबी लाइनें डीएम के निर्देश पर हुई जांच

Story Highlights
  • उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर 45 दिन से पहले गैस बुकिंग पर नहीं मिलेगा डीएसी कोड

कानपुर देहात। जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की आपूर्ति और उपभोक्ताओं से ली जा रही रिफिल फीस की शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को पूर्ति निरीक्षकों की अलग-अलग टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अकबरपुर, मैथा, शिवली, रसूलाबाद, सिकंदरा और डेरापुर सहित कई क्षेत्रों में सघन जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि अधिकांश गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ ई-केवाईसी कराने, मोबाइल नंबर अपडेट करवाने और निष्क्रिय कनेक्शनों को पुनः सक्रिय कराने के लिए जमा थी। पूर्ति निरीक्षकों ने पाया कि कई उपभोक्ताओं को डीएसी कोड प्राप्त नहीं हो रहा था जिससे उन्हें रिफिल मिलने में असुविधा हो रही थी। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें 930 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से रिफिल प्राप्त हो रहा है। अकबरपुर और मैथा की एजेंसियों पर ई-केवाईसी के लिए जुटी भीड़ को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी और डीएसी कोड संबंधी समस्याओं के लिए अलग-अलग लाइनें लगवाई जाएं ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। साथ ही एजेंसियों पर अनिवार्य रूप से यह सूचना प्रदर्शित की जाए कि किस दिनांक तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है। रसूलाबाद और सन्दलपुर की कुछ एजेंसियों पर लोड कम होने की समस्या भी सामने आई जिसे जल्द दूर करने का भरोसा दिया गया।

प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं को भी सूचित किया है कि वे पिछली गैस डिलीवरी के कम से कम 45 दिन व्यतीत होने के बाद ही अगला रिफिल बुक करें। यदि 45 दिन का समय पूरा नहीं होता है तो बुकिंग करने पर डीएसी कोड प्राप्त नहीं होगा जिससे सिलेंडर प्राप्त करने में बाधा आएगी। समस्त गैस कंपनियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे एजेंसी संचालकों से इन व्यवस्थाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़े-  kanpur dehat news : शादी के महज 45 दिन बाद टूटी सांसों की डोर, फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

Related Articles

AD
Back to top button