कानपुर देहात: रसूलाबाद में तेज रप्तार कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी
कई मामूली रूप से घायल, एक महिला गंभीर

- घायलों को भेजा गया अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जगम्मनपुर धीर गांव में गुरुवार को एक तेज रप्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े साइकिल रिक्शा को टक्कर मारते हुए खड्ड में जा गिरी।हादसे में कार सवार कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग रूरा मड़ौली के दौलतपुर गांव से एक अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।तभी रसूलाबाद बिषधन मार्ग पर जगम्मनपुर धीर गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रिक्शा में जा टकराई और खड्ड में जा गिरी।
हादसे में चालक रोहित निवासी खेरवा बिषधन,शिवपाल सिंह निवासी सुरसा कन्नौज,कमला और ऊषा निवासी खेरवा बिषधन को मामूली चोटें आईं वहीं सुषमा पत्नी जयवीर निवासी खेरवा बिषधन गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढे- कानपुर देहात: सरकारी वसूली के लिए पशुओं की कुर्की, जानिए रसूलाबाद तहसील में किस दिन लगेगी बोली।



