कानपुर देहात: रसूलाबाद में स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल
मुनौरापुर निवासी सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल, कन्नौज से लौट रहे थे घर।

कानपुर देहात: जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूली बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल बाइक सवार की पहचान मुनौरापुर गांव निवासी 30 वर्षीय सतनाम सिंह के रूप में हुई है।
घटना बिरहुन में आदर्श जनता इंटर कॉलेज गेट के सामने हुई।सतनाम सिंह कन्नौज जिले से अपने घर मुनौरापुर लौट रहे थे तभी उनकी बाइक को बस ने टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां मौजूद चिकित्सक ने सतनाम सिंह की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उनका उपचार जारी है।
ये भी पढे- कानपुर देहात पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोतस्करी मामले में था फरार



