कानपुर देहात : रसूलाबाद में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या
कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान जोत गांव निवासी 18 वर्षीय कौशल पुत्र पिंटू के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11 बजे उसकी बहन जूली किसी काम से कमरे में गई तो उसने कौशल का शव फंदे से लटका देखा।चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।मृतक कौशल अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था।
परिजनों ने बताया कि कौशल शराब भी पीता था।उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया,इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात: मंगलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोर का शव



