कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में जल अर्पण दिवस की धूम, ब्लॉक प्रमुख ने दी शुद्ध पेयजल की सौगात

सोलर सिस्टम और ऑटोमेटेड तकनीक से शुरू हुई नियमित पेयजल आपूर्ति, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

राजपुर: आज जनपद कानपुर देहात के विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत सिल्हौला बुज़ुर्ग में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस एवं जल महोत्सव समारोह 2026 का आयोजन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश बाबू कटियार तथा विशिष्ट अतिथि फूल चंद्र कठेरिया एवं कुलदीप निषाद नामित सदस्य जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर जल पद यात्रा – प्रभात फेरी, जल बंधन, जल वंदना, जल संकल्प, जल श्रृगांर आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये । साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि योजनान्तर्गत 474 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड मेथड के द्वारा नियमित पेयजल आपूर्ति ग्रामवासियों को उपलब्ध करायी जा रही है।

उपस्थित ग्रामवासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि सिल्हौला बुज़ुर्ग पेयजल योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। अधिशाषी अभियंता महोदय द्वारा ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी एवं प्रेरित किया कि दैनिक जीवन में शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें, जिससे आप सभी के हेल्थ इंडेक्स में सुधार होगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारीगण ग्राम प्रधान, पंचायत ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र/ छात्राएं ,टी०पी०आई० कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं FTK महिलाएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में रामगंगा नहर में डूबे युवक का तीसरे दिन शव मिला

Related Articles

AD
Back to top button