कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मजदूर ने घर के भीतर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बेहाल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रनियां। रनिया थाना क्षेत्र के बाजार स्थित शर्मा मोहल्ला में शनिवार भोर एक मजदूर ने घर के गेट के ऊपर लगे रोशनदान से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रनियां के श्याम सुंदर नगर वार्ड निवासी मोहन लाल उम्र लगभग 37 वर्ष मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती रात मोहनलाल ने घर के अंदर गेट के ऊपर बने रोशनदान में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्योति देवी, बेटे अमन और सिद्धार्थ तथा बेटी अनन्या, मां ममता देवी का रो रो कर बुरा हाल था। पीएम की कार्रवाई ओपन निरीक्षक इंद्रपाल में पूरी की। इस संबंध में एसओ रनिया दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़े- रनियां तथा डेरापुर थाने में होली ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Related Articles

AD
Back to top button