कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत में दो गंभीर घायल,भेजा गया जिला अस्पताल

सड़क पर भारी जाम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर मुग़ल मार्ग पर बीती शुक्रवार देर रात 2 बजे दो ट्रकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि सड़क पर लम्बा जाम लग गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों में भोगनीपुर से सिकंदरा की ओर मौरंग लादकर जा रहे ट्रक चालक अलीगढ़ निवासी विपिन तथा सिकंदरा से भोगनीपुर जा रहे भूसे से लदे दूसरे ट्रक के परिचालक जल्लापुर सिकंदरा निवासी जय सिंह शामिल हैं।

जबकि चालक मो उमर मौके से फरार हो गया।चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था।जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को रास्ते से हटवा दिया गया है।यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है।थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में चौंकाने वाली घटना: किशोरी ने पड़ोसी युवक पर घर घुसकर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया


 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button