कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रूरा में तुलसी-सालिगराम विवाह 29 को, 8वें विवाह समारोह की तैयारी पूरी

पाथामाई मंदिर परिसर में 29 अक्तूबर से 5 नवंबर के मध्य होगा आयोजन

सुशील त्रिवेदी,कानपूर देहात। नगर पंचायत रूरा के पाथामाई मंदिर परिसर में तुलसी विवाह की तैयारियां शुरू हो गई है। 29 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच संपन्न होने वाले अष्टम विवाह समारोह को लेकर परिसर में एक बैठक संपन्न हुई।

इस संबंध में मैन तुलसी परिवार सेवा समिति के द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में प्रमुख पुजारी श्याम शुक्ला ने बताया कि आज श्री पाथामाई माँ तुलसी परिवार सेवा समिति के द्वारा तुलसी शालिग्राम अष्टम विवाह समारोह कार्यक्रम जो कि 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारी के सिलसिले में एक आवश्यक बैठक का आयोजित मंदिर परिसर मे किया गया.

बैठक में विवाह की सभी रस्मों की तैयारी के अलावा बारात का नगर भ्रमण एवं कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु अन्य विषयों में चर्चा हुई बैठक में प्रमुख रूप से श्याम शुक्ला पुजारी, अवधेश शुक्ला, आशीष गुप्ता मोनू, कपिल मिश्रा, दुर्गेश दीक्षित, जगदीप गुप्ता, दीप पांडेय, अनमोल मिश्र, घनश्याम शुक्ला, सचिन सिंह, निशांत मिश्र, गोलू गुप्ता, आकाश सिंह, हिमांशु सिंह, अभय अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button