कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों और पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जनपदवासी- जिलाधिकारी

"सरदार @150, एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान" के तहत भागीदारी की फोटो 'My Bharat Portal' पर अपलोड करने की अपील

कानपुर देहात। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “सरदार @150, एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान” के अंतर्गत, जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जनपदवासियों से विभिन्न कार्यक्रमों और 31 अक्टूबर को होने वाली पदयात्रा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और युवाओं से आह्वान किया कि वे 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि सरदार पटेल के विचारों और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

सहभागिता को राष्ट्रीय पटल पर दर्शाने की अपील

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि प्रतिभागी अपनी सहभागिता की तस्वीरें और वीडियो My Bharat Portal पर अपलोड करें, ताकि अभियान में जनपद की सक्रिय भागीदारी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण व अपलोडिंग हेतु नागरिक सीधे लिंक https://mybharat.gov.in/pages/unity_march पर जाकर अपनी प्रविष्टि दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे शासन के निर्देशानुसार इन कार्यक्रमों का भावपूर्ण एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें।

Related Articles

AD
Back to top button