कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: रूरा में थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने सुनी शिकायतें
एक शिकायत का निस्तारण, शेष के लिए टीमें गठित

कानपुर देहात के रूरा थाने में आज शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने शिकायतों को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त तीन शिकायतों में से एक का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।रूरा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जहां पर पुलिस व राजस्व मामलों से संबंधित मिली जुली कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने शिकायतों को सुनकर एक का निस्तारण मौके पर कराया वही शेष बची दो शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण,समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इस मौके पर राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



