इटावाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बूथ स्तर पर जितनी मजबूती होगी, बसपा का प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा: जीतेन्द्र संखवार

इटावा में आयोजित कैडर कैंप में मुख्य मंडल प्रभारी ने पदाधिकारियों को किया एकजुट

इटावा: जनपद इटावा की भरथना विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जीतेन्द्र संखवार उपस्थित रहे। कैडर कैंप का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की रीढ़ यानी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कैम्प में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीतेन्द्र संखवार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा से ही जमीनी स्तर पर काम करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने सभी सेक्टर और बूथ प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें और पार्टी की रीति-नीतियों से आम जनता को अवगत कराएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद कानपुर मंडल के मंडल प्रभारी अमर चंद्र दोहरे ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जाटव, विधानसभा प्रभारी रामू कुशवाहा और विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र धनवई ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर जितनी मजबूती होगी, पार्टी का प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा। कैडर कैंप में संगठन के ढांचे को और अधिक धारदार बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा सचिव हरगोविंद सिंह, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र अवस्थी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दोहरे, राधेश्याम, सेक्टर अध्यक्ष ऋषि कुमार, रामनरेश, जनवेद कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सेक्टर व बूथ स्तर के पदाधिकारी, समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।


ये भी पढे-  रसूलाबाद में बसपा नेत्री के सास के निधन पर पहुंचे जीतेंद्र संखवार


Related Articles

AD
Back to top button