कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रूरा में रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत,शव के हुए टुकड़े टुकड़े

तेज बारिश के बीच मिस्त्री को बुलाकर रोटावेटर काटकर निकाला गया शव

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में खेत में काम करते समय रोटावेटर की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद तेज बारिश के बीच पुलिस,राजस्व टीम और ग्रामीणों ने शव को मशीन से बाहर निकाला।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के गुजराई गांव निवासी 26 वर्षीय दिलशाद पुत्र जाहिद के रूप में हुई है।घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर मृतक दिलशाद का मामा लालपुर निवासी शार्दुल चला रहा था।खेत और ट्रैक्टर मालिक घनश्याम जो लालपुर के रहने वाले हैं।हादसे के बाद दिलशाद का शव रोटावेटर में बुरी तरह फंस गया।जिससे उसे तुरंत निकालना मुश्किल हो गया।इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई।

जिससे बचाव कार्य में बाधा पड़ गई।रोटावेटर में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए एक मिस्री को मौके पर बुलाया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और शव को कड़ी मशक्कत के बाद रोटावेटर से बाहर निकाला गया।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस हादसे के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

।मामले की जांच की जा रही है।घटनास्थल पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और मौके पर स्थित सामान्य है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  मौसम अलर्ट : यूपी में मानसूनी बारिश का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल


 

Related Articles

AD
Back to top button