कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिक्षकों के पास बड़ा मौका लेकिन जिला फिसड्डी! इस चेतावनी के बाद मच गया हड़कंप

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, कानपुर देहात से अब तक केवल एक फाइनल फॉर्म जमा

कानपुर देहात के परिषदीय स्कूलों के उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।

अब पात्र शिक्षक प्रेरणा यूपी पोर्टल पर जाकर 7 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 जून तय की गई थी। हालांकि, जिले के लिए चौंकाने वाली बात यह है कि यहां से अभी तक अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं आए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले से केवल छह शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से मात्र एक शिक्षक का आवेदन ही फाइनल सबमिट हुआ है। इस लचर स्थिति को देखते हुए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में योग्य शिक्षकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि यदि पात्र शिक्षक आवेदन नहीं करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: यूपी टीईटी परीक्षा में अचानक केंद्र पहुंचे जिलाधिकारी, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया


 

Related Articles

AD
Back to top button