कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सहकारी ग्राम्य विकास बैंक चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, देखे लिस्ट

सभी निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम के नियमों के तहत शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराएंगे।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं में प्रतिनिधियों और प्रबंध कमेटी के पदों पर चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट और जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने चुनाव को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, शाखा प्रतिनिधियों के लिए 15 जनवरी, प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए 06 फरवरी और सभापति/उपसभापति के लिए 17 फरवरी को मतदान प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

सहकारी समिति अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने अकबरपुर, भोगनीपुर, झींझक और डेरापुर शाखाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। अकबरपुर शाखा के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी रामनरेश पाल, भोगनीपुर के लिए जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश कुमार अग्निहोत्री, झींझक के लिए जिला सेवा योजन अधिकारी शशि तिवारी और डेरापुर शाखा के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नेहा सिंह और रेनू यादव को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है।

निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं संबंधित बैंक शाखाओं पर ही संपन्न होंगी। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण 12 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे विकास भवन माती के कमरा नंबर 307 में आयोजित किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्त अधिकारी नियमानुसार अपनी शक्तियों और कर्तव्यों का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण कराएंगे।


निर्वाचन कार्यक्रम और नियुक्तियां

विकास खण्ड/शाखा निर्वाचन अधिकारी (पदनाम) शाखा प्रबन्धक
अकबरपुर रामनरेश पाल (जिला कृषि रक्षा अधिकारी) संजय कुमार सिंह
भोगनीपुर अखिलेश कुमार अग्निहोत्री (जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी) जयप्रकाश तिवारी
झींझक शशि तिवारी (जिला सेवा योजन अधिकारी) अजय बाबू दीक्षित
डेरापुर देवेन्द्र सिंह (जिला युवा कल्याण अधिकारी) रिजवान अहमद अंसारी

Related Articles

AD
Back to top button