कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन, खिलाड़ियों पर हुई पुरस्कारों की बौछार।

अटल जयंती पर खेल महोत्सव का समापन: प्रधानमंत्री के संबोधन से गूंजा कलेक्ट्रेट।

कानपुर देहात: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात में माननीय सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव-2025 का भव्य समापन पर कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, राजयमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह अधिकारीगण, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के संबोधन के सजीव प्रसारण के उपरांत आयोजित समापन समारोह में जनप्रतिनिधिगणों द्वारा खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है तथा युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, बीएसए अजय कुमार मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि जीतेन्द्र सिंह गुड्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सम्बन्धित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button