कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह लाइन हाजिर, कार्यशैली में शिथिलता पर गिरी गाज

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन, सुधारक सिंह बने सिकंदरा के नए थानाध्यक्ष

कानपुर देहात: जनपद में सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।उनके स्थान पर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक सुधारक सिंह को थाने की कमान सौंपी गई है।इस कार्यवाही को जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु की गई है।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह की रिपोर्टिंग संतोषजनक नहीं पाई गई।उन्हें कई बार आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे लेकिन उनका अपेक्षित अनुपालन नहीं हो पा रहा था।

कार्यशैली में सुधार न हो पाने के कारण उन्हें लाइन हाजिर करने का निर्णय लिया गया।हाल ही में सिकंदरा थाने से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी चर्चा में आया था।सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कुछ युवक थाना परिसर की बैरक के भीतर सलाखों के पीछे खड़े होकर रील बनाते दिखे थे।हालांकि पुलिस का कहना था कि वीडियो पुराना है और संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है।इस प्रकरण ने भी पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए थे।

उल्लेखनीय है कि बीते एक महीने में पुलिस अधीक्षक की लापरवाही और कार्यशैली को लेकर यह दूसरी कार्यवाही है।इससे पहले मंगलपुर थाना प्रभारी महेश दुबे को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था।इन लगातार कार्यवाही से स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर वह किसी भी लापरवाही को बरदाश्त नहीं करेंगी।

अब नए थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के समक्ष क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में जनता का विश्वास बढ़ाने की चुनौती होगी।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेरापुर पुलिस को मिली सफलता


 

Related Articles

AD
Back to top button