उत्तरप्रदेशकानपुरकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सेवानिवृत्त सैनिक सतीश कटियार का 83 साल की उम्र में निधन,क्षेत्रवासियों में शोक

जाजमऊ घाट पर अंतिम संस्कार में उमड़ी भींड

Story Highlights
  • शिक्षक,शिक्षामित्रों,अनुदेशकों समेत क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर के श्याम नगर निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत फौजी मलासा विकासखंड के बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी अश्वनी कटियार के पूज्य पिता 83 वर्षीय सतीश कटियार का सोमवार रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।मंगलवार सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।एआरपी अश्वनी कटियार ने बताया कि उनके पिता सतीश कटियार सुरक्षा मंत्रालय भारत सरकार में पूर्व सैन्य कर्मी थे।

उन्होंने लम्बे अरसे तक सेना में कार्य करते हुए देश सेवा की।उन्होंने देश सेवा को सर्वोच्च कर्तव्य माना।वे अपने अनुशासन,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।सेवानिवृत्त के बाद भी उनका जीवन सादगीपूर्ण रहा और वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।लोग उन्हें एक अनुशासित,सरल स्वभाव और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद करते हैं।लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन से परिवार के साथ साथ क्षेत्र में शोक छा गया।

बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति की प्रार्थना की।मंगलवार दोपहर कानपुर के जाजमऊ घाट पर विधि विधान से उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आनंदभूषण,गुड्डू,विपिन, एआरपी मनोज पाल,वीर सिंह कटियार समेत शिक्षक,शिक्षामित्रों,अनुदेशकों ने अंतिम यात्रा में पहुंचकर मृत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

 


ये भी पढे-  kanpur news : जब बुजुर्ग मां ने डीएम से कहा — मेरी बेटी को घर से हटवा दीजिए , पढ़े दास्तान


 

Related Articles

AD
Back to top button