कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: “सेवा संस्था”की सार्थक पहल, अब प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को होगी आंखों की निःशुल्क जाँच

Sponsor भी आगे आए,करेंगे परीक्षण, ऑपरेशन और निशुल्क दवा वितरण

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: सोसाइटी फॉर इक्विटेबल वॉलंटरी एक्टिविटी (सेवा) संस्था ने नेत्र रोगियों के लिए एक बड़ा योगदान करने का निर्णय लिया है जिसके तहत अब प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस क्रम में अप्रैल माह के प्रथम सोमवार 6 अप्रैल को एक बार फिर निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित होने जा रहा है जो लोकतंत्र सेनानी चौराहा के निकट स्थित गायत्री फार्मा मेडिकल स्टोर पर संपन्न किया जाएगा।

इस संबंध में सेवा संस्था की संस्थापक कंचन मिश्रा ने बताया कि 6 अप्रैल को संपन्न होने जा रहे शिविर में निशुल्क परीक्षण, ऑपरेशन और दवा वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे नेत्र रोगी जो कानपुर नगर में पहुंचकर नेत्र रोग से राहत पाने में असमर्थ हैं उनके लिए संस्था कृत संकल्प है।उन्होंने यह भी बताया कि नेत्र रोग में एक मुकाम हासिल करने वाली संस्था आर के सुपर स्पेशलिटी आई हास्पिटल के परामर्श चिकित्सक डॉ अवध दुबे एवं डॉ गौरव दुबे ए से वार्ता हो गई है और उन्होंने अपनी स्वीकृति भी दे दी है यही नहीं व्यवस्था में आवश्यक खर्च को लेकर भी आयोजन स्थल के प्रोपराइटर मुकेश पुरवार,प्रमुख व्यापारी सुनील कुमार पांडेय, मेडिकल स्टोर संचालक धीरू अवस्थी ने भी इस नेक काम में अपने सहयोग की भावना को प्रदर्शित किया है।

उन्होंने बताया कि सहयोगी बंधुओं के माध्यम से रोगियों को निशुल्क परीक्षण, निशुल्क ऑपरेशन एवं निशुल्क दवा वितरण कराया जाएगा।उन्होंने नगर पंचायत अकबरपुर के नागरिकों से अपील की है कि ऐसे जरूरतमंद रोगियों को नेत्र शिविर तक पहुंचने में संस्था की सहायता करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन का लाभ मिल सके। बताते चलें कि संस्था बीते वर्षों में अनेक नेत्र शिविर उक्त सहयोगियों के माध्यम से आयोजित कर चुकी है।

ये भी पढ़े-  रक्तदान से बचती है अनमोल जिंदगी: पुलिस अधीक्षक

Related Articles

AD
Back to top button