कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ लक्ष्मी एन. ने खड़ंजा मार्ग व गोशाला में गंदगी देख जताई नाराजगी, दी हिदायत

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा ब्लाक के जगदीशपुर गांव स्थित वृहद गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ लक्ष्मी एन. गोशाला तक पहुंचने का खराब खड़ंजा मार्ग व गोशाला के अंदर गंदगी देख नाराज हुईं।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां : भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा ब्लाक के जगदीशपुर गांव स्थित वृहद गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ लक्ष्मी एन. गोशाला तक पहुंचने का खराब खड़ंजा मार्ग व गोशाला के अंदर गंदगी देख नाराज हुईं।

20230719 104631

उन्होंने मार्ग दुरुस्त करने व गोशाला के अंदर सफाई व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए। जगदीशपुर में गांव स्थित वृहद गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ लक्ष्मी एन. ने गोशाला में बंद मवेशियों की संख्या के अनुसार छायादार, शेड की संख्या कम होने की बात कही व इसे मनरेगा से बनवाने के साथ ही

20230719 104633

पौधारोपण को कहा सीडीओ लक्षमी ने गोशाला के नोटिस बोर्ड में पशुचिकित्सकों व केयर टेकरों के नाम लिखवाने के साथ ही गोशाला के स्टाक रजिस्टर में भूसा का स्टाक भी अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंशियों के गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनवाकर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

20230719 104636

सीडीओ ने गोशाला में मवेशियों को फल खिलाएं। निरीक्षण के दौरान डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, एडीओ अमित पांडेय, अखिलेश कुशवाहा, पंचायतसचिव शैलेंद्र सचान मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button