औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम बीबीएस स्मृति विद्यापीठ का रहा दबदबा

शुक्रवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 व 12 के परिणाम में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12 में छात्र ओरिन पाओ ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में तृतीय स्थान प्राप्त किया व कक्षा 10 के छात्र कृष्णा तिवारी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

औरैया,अमन यात्रा । शुक्रवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 व 12 के परिणाम में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12 में छात्र ओरिन पाओ ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में तृतीय स्थान प्राप्त किया व कक्षा 10 के छात्र कृष्णा तिवारी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12 में सोलह छात्रों व कक्षा 10 के 24 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक सौरभ भूषण शर्मा व प्रधानाचार्या रमनिक कौर ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व छात्रों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button