कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बाइक–ऑटो की भिड़ंत में युवक घायल

102 एंबुलेंस की तत्परता से बची जान

कानपुर देहात। कहींजरी के पास बाइक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सोनू (30 वर्ष) पुत्र सूबेदार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू पनकी पावर हाउस से ड्यूटी समाप्त कर अपने गांव बेला बिधूना जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी राजेश प्रताप ने घायल को मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद पायलट गोविंद की मदद से घायल को सुरक्षित रूप से सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button