उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां पुलिस ने बरामद की 225 क्वार्टर अवैध शराब,दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रनियां थाना पुलिस ने अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की है

Story Highlights
  • अवैध शराब तस्करों में हड़कंप
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रनियां थाना पुलिस ने अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 225 अवैध देशी शराब बरामद कर दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रायपुर गजनेर रोड पर इको स्पेयर लिमिटेड फैक्ट्री के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।तभी कानपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका गया।तलाशी लेने पर उस पर लदी एक बोरी में पांच पेटी अवैध देशी शराब मिली।इसमें कुल 225 क्वार्टर शराब थी।पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कैथावा निवासी गुलशन और कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी अमन सिंह के रूप में हुई है।थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपए है।आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया है।थाना प्रभारी ने यह भी आश्वासन दिया कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button